उप्र में एक दिन में रिकार्ड 1.73 लाख कोरोना नमूनों की जांच, रिकवरी दर 89 के करीब

लखनऊ(हि.स.)। प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,249 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी दौरान 4,424 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही इस दौरान राज्य ने अभी तक की सर्वाधिक 1.73 लाख कोरोना नमूनों की जांच एक दिन में करने का रिकार्ड बनाया है। इसके साथ ही रिकवरी दर की 89 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है।
अब तक 3.83 लाख मरीज इलाज के बाद हुए स्वस्थअपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि इस समय कोरोना के 41,287 सक्रिय मामले हैं। इससे पहले 04 अगस्त को इस स्तर के बराबर 41,222 सक्रिय मरीज थे। इसके बाद संक्रमण में काफी इजाफा हुआ और 17 सितम्बर को सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 68,235 तक पहुंच गई। फिर संक्रमण का ग्राफ नीचे आना शुरू हुआ और अब स्तर पर पहुंचा है। वहीं अब तक कुल 3,83,086 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं।
अब तक 1.15 करोड़ कोरोना नमूनों की हुई जांचउन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य में रिकवरी की दर बढ़कर 88.95 प्रतिशत हो गई है। वहीं पॉजिटिविटी दर 02 प्रतिशत के आसपास है। एक समय कई जिलों में ये 06 से 10 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। लेकिन, संतोष की बात है कि हम पूरे राज्य की पॉजिटिविटी दर हमेशा 05 प्रतिशत से कम बनाए रखने में सफल रहे। वहीं प्रदेश में गुरुवार को 1,73,336 टेस्ट किए गए। अब तक कुल 1,15,49,475 नमूनों की जांच की गई है।
3,783 पूल के जरिए 21,850 नमूनों की हुई जांचउन्होंने बताया कि गुरुवार को 3,783 पूल के जरिए 21,850  नमूनों की जांच की गई। इनमें 3,196 पूल के जरिए प्रति पूल पांच-पांच नमूनों की जांच की गई, जिसमें 287 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 587 पूल के जरिए प्रति पूल दस-दस नमूनों की जांच की गई, जिसमें 36 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
19,430 मरीजों का होम आइसोलेशन में चल रहा इलाजउन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में कुल सक्रिय मरीजों में से 19,430 लोग होम आइसोलेशन यानि घर पर रहकर इलाज की सुविधा का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा 3,112 लोग निजी अस्पतालों व शेष राज्य सरकार की एल-1, एल-2 व एल-3 की व्यवस्था के तहत सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 2,36,086 मरीज होम आइसोलेशन का विकल्प इस्तेमाल कर चुके हैं, जिनमें से 2,16,656 मरीजों के इलाज का समय पूरा होने पर उन्हें डिस्चार्ज घोषित कर दिया गया है।
13.14 करोड़ लोगों के बीच पहुंची स्वास्थ्य टीमेंस्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच पहुंचकर सर्वेश्रण कर रही हैं। अभी तक 1,35,390 इलाकों में 4,09,593 टीमों ने 2,65,84,047 करोड़ घरों का सर्वेक्षण किया है। इसके तहत 13,14,27,744 करोड़ से अधिक लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई है।
ई-संजीवनी के जरिए 1.27 लाख लोगों ने लिया परामर्शइसके साथ ही ई-संजीवनी पोर्टल का प्रदेश के लोग लगातार इस्तमाल कर रहे हैं, इस पोर्टल से घर बैठे डॉक्टरों से सलाह ले सकते हैं। गुरुवार को 2,090 लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। अब तक कुल 1,27,557 लोग इस पोर्टल के जरिए चिकित्सीय लाभ ले चुके हैं।

error: Content is protected !!