उपचुनाव: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की अपील, स्वस्थ लोकतंत्र में जागरूक नागरिक की निभाएं भूमिका

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश में विधान सभा की रिक्त हुई सात सीटों पर उपचुनाव मंगलवार सुबह सात बजे से जारी है। इसे लेकर मतदाताओं से मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर वोट की अपील की जा रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में आज सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। मेरा सभी मतदाताओं से निवेदन है कि आप कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर वोट अवश्य करे और स्वस्थ लोकतंत्र व्यवस्था में एक जागरूक नागरिक की भूमिका निभाएं। पहले मतदान, फिर जलपान!
प्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने  भी मतदाताओं से मतदान की अपील करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में करिए भारी मतदान।उत्तर प्रदेश के सम्पूर्ण विकास के लिए दबाते रहिए कमल निशान।
उपचुनाव में आज 40-नौगावां सादात, 65-बुलदंशहर, 95-टूण्डला (अनुसूचित जाति), 162-बांगरमऊ, 218-घाटमपुर (अनुसूचित जाति), 337-देवरिया और 367-मल्हनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया चल रही है। उपचुनाव में कुल 88 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 09 महिला उम्मीदवार हैं।

error: Content is protected !!