Saturday, November 8, 2025
Homeउत्तर प्रदेशआम आदमी पार्टी ने लखनऊ में खोला प्रदेश कार्यालय

आम आदमी पार्टी ने लखनऊ में खोला प्रदेश कार्यालय

लखनऊ। आम आदमी पार्टी उप्र में संगठन को विस्तार देने के लिए लखनऊ में प्रदेश कार्यालय खोल दिया है। आप के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी में पार्टी की कमान संभालते हुए विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी शुरू कर दी। 

 पत्रकारपुरम रोड पर खुले आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में अलग-अलग सुविधाएं वाले कमरे हैं। एक बड़ा बैठक कक्ष बनाया हुआ है। कुछ समय पहले तक लखनऊ में आम आदमी पार्टी के छोटे बड़े तीन कार्यालय हुआ करते थे जो अर्थव्यवस्था सुदृढ़ न होने पर बंद हो गए थे।
 आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय खुलने की सूचनाएं प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में प्रमुख कार्यकर्ताओं नेताओं को दे दी गई है। इसके साथ ही लखनऊ आने वाले प्रमुख नेताओं का प्रदेश मुख्यालय पर रुकना भी शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह पिछले दिनों प्रदेश के भीतर हो रहे राजनीतिक घटनाक्रम में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
 संजय सिंह लगातार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए प्रदेश के भीतर होने वाली हर छोटी-बड़ी घटनाओं पर अपनी बेबाकी से बात रख रहे हैं। वह हर संभव घटनास्थल पर पहुंचने की भी कोशिश कर रहे हैं, जिससे प्रदेश में आम आदमी पार्टी को खड़ा किया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular