आज की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर
गोकशी का आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के कटरा बाजार थाने की पुलिस ने मो. समी उर्फ मो. शमीम उर्फ कोयले पुत्र जलील निवासी जयराम जोत मंगरेपुरवा को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने पर गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 तथा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कराया गया था। आज उसे उपनिरीक्षक मो. सरफराज खान द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
पीड़ित परिवार के घर पहुंचे भाजपा विधायक
क्षेत्रीय भाजपा विधायक बावन सिंह रविवार को कौड़िया थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से शुक्रवार को हुई महिला की मौत के बाद उसके घर सांत्वना देने पहुंचे। मृतका सुशीला के घर भरथा के पाटन गौढी पहुंचकर विधायक ने शोक संतप्त पति जग प्रसाद यादव व अन्य परिवारी जनों को ढांढस भी बंधाया। उन्होंने उपजिलाधिकारी कर्नलगंज से वार्ता करके शीघ्र दैवी आपदा राहत कोष व कृषक दुर्घटना बीमा के तहत मिलने वाली अहेतुक सहायता दिलाने जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर लेखपाल अवधेश सिंह, प्रधान श्रवण कुमार तिवारी, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
इटियाथोक थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सालिक राम पांडेय निवासी निबिहा परसापुर को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का अभियोग दर्ज कराया गया था। उपनिरीक्षक रजनीश द्विवेदी व आरक्षी संजय निषाद ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
जिले के छपिया थाने की पुलिस ने छेडछाड के वांछित अभियुक्त शहबान उर्फ शाबान पुत्र मो. हारून नि. मसकनवां गांव थाना छपिया को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। अभियुक्त ने स्थानीय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड किया था। इस सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 354 तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उप निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी ने आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया।
शांति समिति की बैठक
जिले के तरबगंज थाना परिसर में उपजिला अधिकारी शत्रुघ्न पाठक व क्षेत्राधिकारी संसार चन्द राठी की अध्यक्षता में मुहर्रम त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ताजिएदार सम्मिलित हुए। उन्होंने त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने ताजियादारों से संभावित समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व ताजियादार उपस्थित रहे।
यह भी पढें : महिला मित्र के बर्थडे पार्टी में लहराई नंगी तलवार, हुआ गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310