Friday, January 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआजम खान का तंज, 'मैंने कभी अखिलेश को धूप में खड़ा नहीं...

आजम खान का तंज, ‘मैंने कभी अखिलेश को धूप में खड़ा नहीं देखा’

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बीते दिनों से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल यादव व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओपी राजभर की नाराजगी झेल रहे थे। अब इस फेहरिस्त में उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान का भी नाम जुड़ गया है।

आजम ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तंज कसते हुए दिया बयान इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा कि, ‘मैंने कभी अखिलेश यादव को धूप में खड़ा नहीं देखा।’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आजम खान का एक बयान उनसे नाराजगी को जाहिए कर रहा है। आजम ने कहा कि, ‘मैंने कभी अखिलेश यादव को धूप में खड़ा नहीं देखा।’ इस बयान के सामने आने से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज लोगों की सूची और बढ़ गई है।

पूर्व में उनकी पार्टी से गठबंधन में सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से बीते दिनों एक एसी कार को लेकर आरोप-प्रत्यारोप राजनीतिक सुर्खियां बन गया था। वहीं, प्रसपा अध्यक्ष व चाचा शिवपाल सिंह यादव ने भी भतीजे अखिलेश को “राजनीतिक रूप से अपरिपक्व” बताया था। इसके बाद अब आजम खान का आया अखिलेश यादव के लिए यह बयान उनके व पार्टी के लिए बेहतर साबित होता नहीं दिख रहा है।

आजम खान के बयान पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया दी है। कहा कि, अखिलेश यादव सिल्वर स्पून चाइल्ड है। पिछले 10 सालों उन्होंने कोई धरना धूप में नहीं दिया। इसलिए समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों को पीड़ा हो रही है। यही गति रही तो समाजवादी पार्टी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जायेगी।

मोहित

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular