आगरा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़

 आगरा| थाना हरी पर्वत क्षेत्र में पागल खाने के पास शुक्रवार शाम को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई| दो मोटरसाइकिल पर छह बदमाश सवार थे| दोनों तरफ से कई गोलियां चली| इस बीच गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया| तीन बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया, तो वही तीन भागने में सफल रहे| पुलिस लगातार उनकी खोज कर रही है | इनसे एक पिस्टल, एक तमंचा वह एक मोटरसाइकिल बरामद की है| 
 एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया के मुखबिर से सूचना मिली थी कि पड़ोसी जनपद से कुछ बदमाश लूट के उद्देश्य से आगरा आ रहे हैं| इसी को देखते एसओजी और पुलिस की टीम अलर्ट में थी| चेकिंग भी सख्त की जा रही थी| दो बाइकों पर छह बदमाश सिकंदरा की ओर से आ रहे थे| पुलिस और एसओजी की टीम पागल खाने के पास उन्हें रोकने का इशारा किया| यह देख बाइक सवार पुलिस पर फायरिंग करने लगे| जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की| इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई| पुलिस ने उसके साथ दो बदमाशों को और दबोच लिया| लेकिन एक बाइक पर सवार तीन बदमाश भागने में सफल रहे| पुलिस उनकी लगातार खोज कर रही है| पकड़े गए बदमाशों से एक पिस्टल, एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है| 

error: Content is protected !!