Wednesday, December 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशअवैध खनिज परिवहन में लिप्त वाहनों पर एसडीएम ने की कार्यवाही, भेजी...

अवैध खनिज परिवहन में लिप्त वाहनों पर एसडीएम ने की कार्यवाही, भेजी रिपोर्ट

जालौन (हि.स.)। कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम बिलिया में टोल प्लाजा पर अवैध खनिज परिवहन में लिप्त और बिना नंबर के छह ट्रक एसडीएम और सीओ ने गुरुवार की सुबह पकड़े। इन सभी ट्रैकों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर खनिज विभाग और आरटीओ विभाग को एसडीएम ने रिपोर्ट भेजी है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

एसडीएम कोंच अतुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम विलय में टोल प्लाजा पर अवैध खनिज के परिवहन कर रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने सीओ और थानाध्यक्ष की संयुक्त टीम ने वहां पर प्रवर्तन की कार्यवाही की। कार्रवाई के दौरान छह ट्रक ऐसे पाए गए जिनके पास परिवहन प्रपत्र नहीं मिले, इनमें से 4 ट्रक ऐसे थे जिनमें आगे और पीछे नंबर प्लेट गायब थी। इस संबंध में संबंधित एआरटीओ और खनिज विभाग की टीम को सूचित कर दिया गया है और इनकी रिपोर्ट भेजी गई है। इनमें जांच की जा रही है किन-किन बिंदुओं पर अवैध ट्रक परिवहन कर रहे है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विशाल/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular