Sunday, February 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के सदन में जातिगत भेदभाव पर पाबंदी का विधेयक...

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के सदन में जातिगत भेदभाव पर पाबंदी का विधेयक पारित

सैक्रामेंटो (हि.स.)। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के विधायी सदन में जातिगत भेदभाव पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित हो गया है। इसके साथ ही कैलिफोर्निया भेदभाव-विरोधी कानूनों में जाति को संरक्षित श्रेणी के रूप में जोड़ने वाला पहला अमेरिकी राज्य बन गया है।

कैलिफोर्निया की सीनेट इस विधेयक को पहले ही मंजूरी दे चुकी थी। सीनेट में हुए मतदान के दौरान इस विधेयक के पक्ष में 34 वोट पड़े थे और विपक्ष में सिर्फ एक वोट पड़ा था। अब राज्य सीनेटर आयशा वहाब ने इसे राज्य के विधायी सदन में पेश किया। सदन से पारित कर इसे कानून बनाने के लिए गवर्नर गेविन न्यूसोम के हस्ताक्षर के लिए भेजा गया है। इस विधेयक का उद्देश्य जातिगत भेदभाव से निपटना और राज्य में रहने वाले हाशिए के समुदायों की सुरक्षा को मजबूत करना है।

वहाब ने सदन में विधेयक पास होने के बाद सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के जरिए इस सदन ने भेदभाव से लोगों की रक्षा का रास्ता खोला है। यह कानून वंशावली के तहत जाति को एक संरक्षित श्रेणी के रूप में जोड़कर कैलिफोर्निया के अनरुह नागरिक अधिकार अधिनियम, शिक्षा और आवास कोड को संशोधित करेगा। इस साल की शुरुआत में सीनेट में पेश किए जाने के बाद से, विधेयक कई चरणों से होकर गुजरा है। इस दौरान श्रम और नागरिक अधिकार संस्थाओं से बड़े पैमाने पर द्विदलीय सहमति प्राप्त हुई है।

संजीव/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular