फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने अपनी अगली प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। यह कोरोना वायरस महामारी की कहानियों और अनुभवों पर आधारित एंथोलॉजी फिल्म होगी।निर्देशक अनुभव सिन्हा अपने प्रोडक्शन बैनर बनारस मीडियावर्क्स के तहत फिल्म का निर्माण करेंगे। अनुभव सिन्हा सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं, जिसमें मुल्क, आर्टिकल 15 और थप्पड़ शामिल हैं। अनुभव सिन्हा ने अपने दोस्त और निर्देशक हंसल मेहता, सुधीर मिश्रा, केतन मेहता और सुभाष कपूर के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म का अभी शीर्षक तय नहीं हुआ है। फिल्म में अनुभव सिन्हा, हंसल मेहता, सुधीर मिश्रा, केतन मेहता और सुभाष कपूर की कहानियां होंगी। यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी।
यह जानकारी फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी। तरण आदर्श ने रविवार को ट्वीट किया-‘थप्पड़ के बाद अनुभव सिन्हा एंथोलॉजी फिल्म का निर्माण करेंगे। हालांकि अभी तक शीर्षक तय नहीं हुआ है। यह फिल्म कोरोना वायरस महामारी की कहानियों और अनुभवों पर आधारित होगी। अनुभव सिन्हा, सुधीर मिश्रा, हंसल मेहता, केतन मेहता और सुभाष कपूर इस एंथोलॉजी फिल्म में कहानी निर्देशित करेंगे।’
फिल्म के कलाकारों के बारे में अभी जानकारी नहीं हैं। अनुभव सिन्हा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वह बॉलीवुड छोड़ रहे हैं, लेकिन फिल्में बनाना जारी रखेंगे। ‘थप्पड़’ के निर्देशक अनुभव सिन्हा की घोषणा के बाद सुधीर मिश्रा और हंसल मेहता ने भी इसी तरह के ट्वीट किए थे। अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया था-‘बस बहुत हो गया। मैं बॉलीवुड से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।’ अनुभव ने अपना ट्विटर प्रोफाइल भी चेंज कर लिया था। अनुभव सिन्हा ने अपने नाम के आगे नॉट बॉलीवुड लिख दिया है।अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘थप्पड़’ इसी साल 22 फरवरी को रिलीज हुई है। इस फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को समीक्षकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और दर्शकों ने भी फिल्म को पसंद किया। उससे पहले उनकी फिल्म ‘मुल्क’ और ‘आर्टिकल 15’ को काफी पंसद किया गया था। फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।
📢 पोर्टल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए: www.hindustandailynews.com
📱 हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें
✍️ कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे।
📞 संपर्क: जानकी शरण द्विवेदी (प्रधान संपादक)
📱 मोबाइल: 9452137310
📧 ईमेल: hindustandailynews1@gmail.com
📣 महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए विशेष अभियान
आपका गाँव, आपकी खबर — अब आपकी कलम से!
मित्रों, आपके आसपास की कई घटनाएं खबर रह जाती हैं। उन्हें मीडिया में स्थान नहीं मिल पाता है। तो अब सरकारी योजनाओं की सच्चाई, गाँवों की समस्याएं, युवाओं की सफलता या स्थानीय मुद्दे, सभी को मिलेगा एक सशक्त मंच!
हिंदुस्तान डेली न्यूज ला रहा है ‘आपका गाँव, आपकी खबर’ मुहिम।
हम तलाश कर रहे हैं ऐसे जागरूक युवाओं को जो अभी बेरोजगार हैं अथवा पढ़ रहे हैं। वे अपने क्षेत्र अथवा स्कूल, कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम, क्षेत्र की सच्चाई, विशेषताएँ और जनहितकारी मुद्दे हमारे साथ साझा करें।
कैसे भेजें: WhatsApp पर हिंदी में टाइप किया हुआ टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो या वीडियो, किसी भी रूप में भेज सकते हैं।
कैसे जुड़ें: अपना नाम, उम्र, पता, योग्यता और पहली खबर (Text या Voice में) भेजें। साथ में एक फोटो और WhatsApp नंबर भेजें। चयन होने पर ID कार्ड जारी किया जाएगा और आप टीम के WhatsApp ग्रुप में जोड़ दिए जाएंगे।