Saturday, November 8, 2025
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव का पुतला फूंकने पर सपा कार्यकर्ता नाराज, एसएसपी से मिले

अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पर सपा कार्यकर्ता नाराज, एसएसपी से मिले

वाराणसी (हि.स.)। पिछले दिनों जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। बुधवार को पार्टी के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा और शालिनी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल एसएसपी कार्यालय पहुंचा।
 कार्यकर्ताओं ने पत्रक सौंप मांग किया कि पार्टी अध्यक्ष का पुतला फूंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाय। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुतला फूंकने वाले भाजपा के मिशन मोदी अगेन के काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिग्विजय सिंह सहित अन्य नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो हमलोग भी भाजपा नेताओं के पुतला दहन का निर्णय ले सकते हैं। प्रतिनिधि मंडल में  विकास यादव, राजू यादव,संजय यादव आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular