अंसारी बंधुओं का मोह ले डूबेगा सुभासपा को
-सपा से किनारा कर फंसते जा रहे ओपी राजभर, बसपा से भी गठबंधन के कम हैं आसार
लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी और सुभासपा के बीच गठबंधन चल रही खटपट के बीच ओम प्रकाश राजभर भले ही बसपा के साथ गठबंधन की बात कर रहे हों, लेकिन हकीकत है कि वे फंस गये हैं। बहुत कम उम्मीद दिखती है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनका भाजपा या बसपा के साथ कोई गठबंधन हो पाये। इसका कारण है मुख्तार अंसारी का मोह, जिसे न तो बसपा पचाने के लिए तैयार है और न ही भाजपा।
इस बार विधानसभा चुनाव से पूर्व ओम प्रकाश राजभर कई बार जेल में मुख्तार अंसारी से मिले और वही एकमात्र पार्टी प्रमुख थे, अंसारी बंधुओं का खुलकर मंच पर समर्थन करते रहे। अपनी पार्टी सुभासपा से ही मुख्तार अंसारी के लड़के अब्बास अंसारी को टिकट मऊ से दिया। अब्बास अंसारी 124691 मत पाये, जबकि भाजपा के अशोक सिंह को 86,575 वोट ही मिले थे। बीएसपी के भीम 44,516 मत पाये थे। अब्बास 38116 मत से विजयी हुए थे।
अंसारी बंधुओं को समाजवादी पार्टी से मिलवाने में भी ओम प्रकाश राजभर का ही प्रमुख हाथ था। अब भी पुरब में अंसारी बंधुओं के वर्चस्व के आगे ओम प्रकाश राजभर नतमस्तक हैं। उनसे वे किनारा नहीं कर सकते और अंसारी बंधुओं के साथ रहकर कभी भाजपा उनको साथ नहीं ले सकती। इसी कारण शनिवार को सपा के पत्र “यदि आप दूसरे किसी के साथ अपना हित समझते हैं, तो वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं।” देखा। वैसे ही उन्होंने बसपा के साथ जाने की बात कही। इस कारण कि उन्हें लगता है कि बसपा अंसारी बंधुओं के साथ उन्हें ले सकती है, लेकिन बसपा के नेताओं का कहना है कि मायावती के साथ पहले ही अंसारी बंधुओं का कई बार खटपट हो चुका है। अब वे उन्हें या उनके साथ रहने वालों को अपने साथ नहीं लेना चाहती हैं।
ओम प्रकाश राजभर द्वारा शनिवार को बसपा के साथ जाने की बात कहने के बावजूद बसपा की कोई प्रतिक्रिया न आना भी इस ओर संकेत करता है। इस संबंध में राजनीतिक विश्लेषक राजीव रंजन सिंह का कहना है कि ओम प्रकाश राजभर की राजनीति अब अपने चरम पर पहुंच चुकी है। आगे यदि भाजपा के साथ गठबंधन नहीं हो पाया तो उनकी पार्टी का ह्रास होना ही है और मुख्तार अंसारी का यदि मोह नहीं छोड़ते तो फिर भाजपा के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं बनती। वैसे तो ओम प्रकाश राजभर के बातें विश्वसनीय नहीं होती है। वे कभी भी कुछ भी कह सकते हैं और कुछ दूसरा कर सकते हैं।
उपेन्द्र
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल
www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310