UP News : सड़कों पर उतरकर कुशवाहा समाज ने नत्थू कुशवाहा के लिए मांगा न्याय

– कहा, जिस भूमि पर हुई ब्लाॅस्टिंग वह नत्थू कुशवाहा की थी ही नहीं
झांसी (हि.स.)। गुरुवार को जिले के अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वाधान में कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाहा के नेतृत्व में समाज पर लगातार हो रहे अत्याचार को लेकर विशाल जनसमूह के साथ जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। 
उन्होंने हाल ही में ब्लाॅस्टिंग प्रकरण में नत्थू कुशवाहा को झूठा फसाए की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस भूमि पर ब्लाॅस्टिंग हुई है वह नत्थू कुशवाहा की थी ही नहीं। रोष व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जहां कुशवाहा समाज ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर सरकार बनाने में मदद की, वहीं दूसरी ओर कुशवाहा समाज के ही कार्यकर्ता एवं नेताओं को झूठा फंसाया जा रहा है। 
कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाहा ने हुंकार भरते हुए कहा कि यदि नत्थू कुशवाहा के प्रकरण की निष्पक्ष जांच करा कर उन्हें न्याय नहीं मिला तो कुशवाहा समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि नत्थू कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं लोकप्रिय समाचार पत्र जनता यूनियन के प्रधान संपादक के साथ-साथ वरिष्ठ समाजसेवी हैं। 
उन्होंने शिव परिवार कल्याण संस्था के माध्यम से हजारों गरीब कन्याओं की शादियां एवं जरूरतमंद परिवारों की मदद भी की। विगत दिनों हुए ब्लाॅस्टिंग प्रकरण मामले में नत्थू कुशवाहा को षड्यंत्र एवं रंजिश के तहत झूठा फंसाया जा रहा है। जबकि जिस भूमि पर ब्लास्टिंग की गई थी,वह भूमि नत्थू कुशवाहा या उसके परिवार के नाम पर दर्ज नहीं है और न ही ब्लास्टिंग के वक्त मौके पर मौजूद थे।
इस अवसर पर देवी सिंह कुशवाहा, मनीराम कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, परमानंद कुशवाहा, देवी दास कुशवाहा पहलवान, गयादीन कुशवाहा, संतोष कुशवाहा पूर्व पार्षद, अमित कुशवाहा, लखन कुशवाहा, विजय कुशवाहा एडवोकेट, अशोक कुशवाहा, नत्थू कक्का, कालका प्रसाद चिरगांव, राकेश कुशवाहा एडवोकेट, प्रेमवती कुशवाहा, दौलत कुशवाहा, दुलीचंद, घनश्याम, सुरेश पूर्व पार्षद, कालीचरण, प्रमोद, लक्ष्मी नारायण, शंकर,बल्ली, सीमा, तुलसी दास, हीरालाल, शोभा, हरिशंकर, अखिलेश, मनोज, ठाकुर दास, अनिल, चतुर सिंह, महेश, सुरेश, बृजेंद्र, वीरेंद्र, रतनलाल, बालक दास, संजीव, सुरेंद्र, उमेश, प्रसन्न, मुकेश रामसेवक, धर्मेंद्र, अमरनाथ, देवेंद्र एडवोकेट, उदयवीर, गौरव, श्री राम, शेखर सिया, संदीप मोहित, अजय, राजू, विकी, विनोद, राजेंद्र, मुकेश, हरीश, सौरभ, मनीष, अर्जुन, श्रीकांत, संदीप आदि सैकड़ों की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित रहे। संचालन मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा ने एवं आभार कुशवाहा समाज के अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा ने व्यक्त किया।

Submitted By: Edited By: Mohit Verma

error: Content is protected !!