UP News : वायरल वीडियो में युवक की पुलिस को खुली चुनौती, बोला हम सरकार है

झांसी (हि.स.)। सोशल मीडिया पर बाइक सवार युवक के वाॅयरल हो रहे वीडियो से पुलिस महकमें हड़कंप मच गया। वीडियो में बाईक पर खुले आम देशी शराब की पेटी लेकर जा रहा युवक नजर आया। साथ ही वह पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है कि उसके खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं कर सकता है। उक्त वीडियो जनपद के बबीना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस मामले में एसपी सिटी ने जांच कराकर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 

शुक्रवार को दिन भर सोशल मीडिया पर वाॅयरल हो रहे युवक द्वारा पुलिस को दी जा रही चुनौती का वीडियो चर्चा का विषय रहा। वीडियो में युवक का कहना है कि फेसबुक और ट्वीटर से कोई ब्रांड नहीं बनता है। ब्रांड बनने के लिए अच्छे काम करना पड़ते हैं। पूरी झांसी में उसके कामों से अच्छों-अच्छो की हवा निकल जाती है। शराब की पेटी दिखाते हुए उसने कहा कि वह खुला काम करता है। पूरी झांसी में किसी पुलिस वाले की औकात नहीं है कि उसे रोक सके। दिखायें रोक कर। कह रहा कि इसे पागलपन नहीं कहते हैं इसे पाॅवर कहते हैं और इस पावर को उसने स्वयं बनाया है। उसे दो नामों से जाना जाता है  एक पागल पंडित और दूसरा सरकार। 
वीडियो में वह कहता नजर आ रहा है कि सरकार का पावर है कि ऑन द स्पॉट मारने की दम रखते है। वह घर में घुस कर मारने की भी दम रखता। वाॅयरल हुए वीडियो के बारे में जब पुलिस अधीक्षक नगर विवेक त्रिपाठी के संज्ञान में पहुंचाया गया तो उन्होंने मामले की ने जानकारी देते हुए कहा कि वायरल वीडियो को संज्ञान में ले लिया गया है। साइबर सेल और पुलिस छानबीन में जुट गई है। विवेचात्मक कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!