स्वास्थय : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही याददाश्त बढ़ाने में कारगर है अखरोट

-आयुर्वेदाचार्य ने कहा, त्वचा, आंख व हृदय रोग के साथ ही कैंसर से भी लड़ने में है सक्षम

लखनऊ(हि.स.)। रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के गुणों को अपने आप में संजोए हुए अखरोट में अनेकों महत्वपूर्ण तत्व विद्यमान हैं। इसी कारण इसे ब्रेन फूड भी कहते हैं। याददाश्त को बढ़ाने के लिए अचूक दवा होने के साथ ही त्वचा, आंख, हृदय के लिए भी काफी फायदेमंद है।

इस संबंध में बीएचयू के पंचकर्म विभाग के विभागाध्यक्ष डाक्टर जेपी सिंह ने बताया कि 100 ग्राम अखरोट में 392 कैलोरी ऊर्जा, नौ ग्राम प्रोटीन, 39 ग्राम वसा, आठ ग्राम कार्बोहाइड्रेट के अलावा विटामिन ई और विटामिन बी6 के अलावा कैल्शियम और मिनरल की मात्रा भी भरपुर मात्रा में पाया जाता है। आयुर्वेदाचार्य जेपी सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार से विशेष वार्ता में कहा कि याददाश्त को बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा फुड है। इससे दिमाग की शक्ति बढ़ती है।उन्होंने बताया कि अखरोट हमारे शरीर की सुंदरता को बढ़ाने के साथ ही त्वचा और बालों की समस्या को भी दूर करता है। इसमें भरपुर मात्रा में ओमेगा-3 फाइटिंग एसिड होता है। इस कारण शरीर के लिए काफी लाभदायक है। इसके साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर हमें स्वस्थ रखने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि आठ से 10 अखरोट खाने से शरीर हमेशा स्वस्थ रहेगा।डाक्टर जेपी सिंह ने कहा कि अखरोट का तेल विटामिन की कमी को पूरा करके व्यक्ति को सुंदर बनाने के साथ ही उसकी पौरुष शक्ति को बढ़ाता है। इसका तेल लगाने से दाद, खाज, खुजली और लाल चकत्ते दूर हो जाते हैं। उन्होंने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि इसका प्रयोग किसी भी उम्र के व्यक्ति कर सकते हैं। इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्राल कम होता है, जिससे दिल संबंधी बीमारियों में फायदा पहुंचता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 शरीर में खून का थक्का बनाने में मदद करता है, जिससे चोट लगने पर खून अधिक नहीं बहता है। इससे हार्ट अटैक की भी संभावना बहुत कम रहती है। इसके साथ ही रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है।

उन्होंने कहा कि इसे एंटी कैंसर तत्व भी पाया जाता है, क्योंकि इसमें एंटी आक्सीडेंट कंपाउंड भी होता है। इसके सेवन से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम रहता है। वजन को कम करने के लिए भी इसका सेवन सबसे बेहतर उपाय है। इससे पाचनक्रिया भी अच्छी होती है। उन्होंने बताया कि इसमें मौजूद विटामिन डी हमारी हड्डियों को मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि इसके तेल को यदि आंखों के नीचे लगाएं तो धब्बे हट जाते हैं। इसके साथ ही त्वचा पर मुंहासों को दूर करने के लिए भी इसके तेल का प्रयोग करना फायदेमंद है। यह लीवर को भी मजबूत बनाता है, जिससे पाचन क्रिया सुदृढ होती है।

Submitted By: Upendra Nath Rai Edited By: Deepak Yadav

error: Content is protected !!