सेना ने मंदिर के मैदान में लगाया शवों का ढेर!

बागो में सुरक्षाबलों ने बहाया मासूमों का खून

इंटरनेशनल डेस्क

यंगून। म्यांमार में तख्तापलट के बाद फिर सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों के खून से राजधानी की सड़कों को लाल कर दिया है। स्थानीय मीडिया, जो देश में हुए तख्तापलट के बाद से हुई मौतों की संख्या जुटा रही है, उसने ये जानकारी दी है। इसके मुताबिक शुक्रवार को सैन्य शासन के खिलाफ बागो में हुए प्रदर्शन में मार्च 14 के बाद सबसे अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है। आपको बता दें कि 14 मार्च को ही यंगून में 100 प्रदर्शनकारियों की मौत सुरक्षाबलों की कार्रवाई में हुई थी। यंगून म्यांमार का सबसे बड़ा शहर है। बागो यहां से करीब 100 किमी दूरी पर स्थित है। एपी ने हालांकि इन मौतों की पुष्टि नहीं की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सेना ने सभी शवों का ढेर एक मंदिर के ग्राउंड में लगाया है। एपी की खबर के मुताबिक असिसटेंस ऐसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स ने भी 82 लोगों के मारे जाने की ही खबर दी है। ये संस्था देश में 1 फरवरी के बाद से होने वाली मौतों और घायलों की संख्या पर निगाह रख रही है और मुहैया करवा रही है। इस संस्था द्वारा शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बागो में मारे गए लोगों की संख्या मामले सामने और इनक आने के बाद बढ़ भी सकती है।
म्यांमार की ऑनलाइन न्यूज वेबसाइट ने भी बागो में 82 लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। इसमें अनाम सोर्स का हवाला देते हुए कहा गया है कि शहर में राहत का काम चलाया जा रहा है। स्थानीय मीडिया में तो यहां तक कहा गया है कि मिलिट्री ने सभी मारे गए लोगों के शवों को इकट्ठा कर बौद्ध मंदिर के ग्राउंड में गेर दिया है। अससिटेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स से मिली जानकारी के मुताबिक म्यांमार में तख्तापलट के बाद से अब तक सुरक्षाबलों के हाथों 701 लोगों की मौत हो चुकी है। बागो में जुंटा द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की गई बीते सप्ताह से ये तीसरी कार्रवाई थी। बुधवार को देश के उत्तर में स्थित काल्ये और ताजे में भी सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई थीं जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें प्रदर्शन में हिस्सा न लेने वाले और सड़क से गुजरने वाले कुछ लोग भी मारे गए थे। आपको बता दें तख्तापलट के बाद से ही जुंटा सुरक्षाबलों के जरिए अपने खिलाफ होने वाले हर प्रदर्शन को बड़ी बेरहमी से कुचलने की कोशिश कर रही है। सुरक्षाबल प्रदर्शनकारियों पर भारी हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन हथियारों का इस्तेमाल सेना द्वारा जंग के मैदान में किया जाता है। इसमें सेना रॉकेट लॉचर और मोर्टार का इस्तेमाल करने से भी नहीं चूक रही है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!