सुबह उठते ही क्यों होती है थकान व शरीर में दर्द

इन बातों को जानने के बाद मिल सकती है समस्या से मुक्ति

जानकी शरण द्विवेदी

कभी-कभी ऐसा होता है कि सुबह उठते ही हमारे शरीर में बिना किसी वजह के दर्द होने लगता है या हम पूरे दिन थकान का अनुभव करते हैं. इस समस्या का सबसे बड़ा कारण होता है शरीर में पोषण तत्वों की कमी होना। ऐसे में इन परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए आपको पोषक देने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में जान लेना चाहिए. इनकी मदद से हम ऐसे दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. डीके राव का कहना है कि जब शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है, तो इसका प्रभाव आपके ब्लड प्रेशर पर भी पड़ता है। इसकी कमी से ब्लड प्रेशर बिगड़ने की वजह से आपको सुबह-सुबह घबराहट जैसी समस्या होती है। इसकी कमी से रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर होने लगती है। डायबिटीज, हाइपरटेंशन भी इसी की कमी की वजह से ही होता है। डिप्रेशन जैसी समस्या को बढ़ाने में विटामिन डी की कमी का हाथ होता है। हड्डियों में दर्द, जकड़न, जोड़ों के दर्द की समस्या होने लगती है। कमजोरी बढ़ती जाती है। इसके कारण सुबह उठने के बाद व्यक्ति थका हुआ महसूस करता है।

यह भी पढ़ें : चेन्नई की हार के बाद धोनी को एक और झटका, हुआ 12 लाख का जुर्माना

उन्होंने बताया कि किसी को व्यक्ति को पूर्ण स्वस्थ रखने में प्रोटीन की महती भूमिका होती है। शरीर के ऊतकों को बनाने, उनके रख-रखाव व मरम्मत में प्रोटीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दूध, सोयाबीन, अंडा, दाल, दूध व मांस से हमें इसकी पूर्ति हो सकती है। इसी प्रकार कैल्शियम हड्डियों और दांतों के अलावा मांसपेशियों व हृदय को ठीक रखने में कारगर है। छोटे बच्चों के लिए भी अत्यंत जरूरी है। दूध, दही, पनीर, टोफू, पालक, ब्रोकली में खूब सोयाबीन होता है। उन्होंने सलाह दिया कि पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए फाइबर युक्त चीजें खाएं। इसके लिए सेब, नाशपाती, ओट्स, साबुत अनाज व सूखे मेवे लिए जा सकते हैं। शरीर में खून बनाने और सब अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम आयरन का होता है। साबुत अनाज,, मेवे, अनार, चुकंदर और हरी पत्तेदार सब्जियों से आयरन की पूर्ति की जा सकती है। डा. राव ने कहा कि भोजन बनाते समय हरी सब्जियों को कम तेल मसालों में बनाना चाहिए। ज्यादा देर भूनने या पकाने से बचें। नाश्ते में अक्सर ब्रेड, मक्खन और परांठे ही न खाएं। रोटी, सब्जी, दलिया, दही, अंकुरित अनाज आदि का सेवन भी करें। इससे शरीर को पर्याप्त पोषण मिलेगा। सब्जियों को उबालने के बाद उस पानी को भी इस्तेमाल में लाएं। उबालते समय सब्जियों के 5 से 55 प्रतिशत तक पौष्टिक तत्व पानी में घुल जाते हैं। अगर नाश्ता करने का समय नहीं है तो मुट्ठीभर अखरोट, बादाम और काजू जरूर खाएं। ताजे फल व सब्जियों का सेवन करें।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!