बस्ती : गांजा तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख का माल बरामद

बस्ती (हि.स.)। छावनी थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कब्जे से 10 लाख रुपये का गांजा बरामद किया है। ये गांजा उड़ीसा राज्य से मंगवाया गया था।  प्रदेश के विभिन्न जनपदो में पुड़ि़या बना कर बेचा जाता है। 
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि छावनी थाना पुलिस ने बजरंग ढाबा विक्रम जोत के पास से एक गांजा तस्कर को दबोचा। तस्कर की पहचान कुशीनगर जनपद के सिंहापट्टी निवासी राजन कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस को 20 किलो गांजा बरामद हुआ है। बाजार में इसकी अन्तरराष्ट्रीय कीमत करीब 10 लाख रुपये हैं। 
अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार कर बताया कि गांजा बिहार पश्चिम चम्पारण स्थित मुसहरी ग्राम निवासी सुखलाल प्रसाद (तस्कर के बहनोई) उड़ीसा से मंगवाता है। इसके बाद अन्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई की जाती है। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। 

error: Content is protected !!