ज्वाला गुट्टा अपने इस मंगेतर से करेंगी शादी

खेल डेस्क

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने फैन्स को बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया है कि वह 22 अप्रैल को अपने मंगेतर विष्णु विशाल संग शादी करने जा रही हैं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए फैन्स के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि उनकी शादी एक प्राइवेट इवेंट होगा, जिसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल होंगे। बता दें कि पिछले काफी समय से ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को कई मौकों पर एक दूसरे के साथ देखा भी गया। पिछले साल ही ज्वाला के 37वें जन्मदिन पर दोनों ने सगाई की थी। अब ज्वाला ने अपनी शादी की जानकारी फैन्स संग शेयर की है।
ज्वाला गुट्टा की अश्विनी पोनप्पा के साथ जोड़ी काफी सफल रही है। 2015 में इस जोड़ी ने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की थी। उन्होंने अपने करियर के दौरान अपने साथी खिलाड़ी चेतन आनंद से 2005 में शादी की थी। लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं और कुछ ही सालों बाद 2011 में गुट्टा ने तलाक ले लिया था। वहीं एक्टर विष्णु विशाल ने 2010 में रजनी नटराज से शादी की थी और उनका आर्यन नाम का एक बेटा है। विष्णु रजनी से 2018 में अलग हो गए थे। अर्जुन अवॉर्डी ज्वाला गुट्टा ने 2012 और 2016 के ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। बता दें कि ज्वाला गुट्टा का जन्म यूं तो महाराष्ट्र में हुआ था, लेकिन वह पली बड़ी हैदराबाद में और यहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। हैदराबाद में ही उन्होंने बैडमिंटन खेलना शुरू किया था। भारत को इंटरनेशनल लेवल पर कई पदक जिताने वाली इस बैडमिंटन खिलाड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके साथ ही विवादों से भी उनका नाता रहा है। ज्वाला अक्सर सोशल मीडिया पर सोशल मुद्दों को लेकर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!