चांद का हुआ दीदार, रहमत का महीना शुरू

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। रमजान-ए-मुबारक के चांद के दीदार होते ही मुकद्दस माह का आगाज हो गया। बुधवार को पहला रोजा रखा जाएगा। रहमतों और बरकतों वाले महीने का चांद लोगों ने देखा और अल्लाह का शुक्र अदा किया। इसके अलावा लोगों ने कोरोना के खात्मे की दुआ मांगी। रमजान सबसे मुकद्दस महीना है। पूरे महीने इबादत की जाती है और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी जाती है। पूरे महीने दिन भर भूखे रहकर रोजा रखा जाता है। इस बार भीषण गर्मी में 14 से 15 घंटे के लंबे रोजे होंगे। ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद कहते हैं कि हदीसों में जिक्र है कि इस महीने में अधिक से अधिक सदका और खैरात किया करें। गरीबों के साथ सखावत और दरियादिली से पेश आएं। रसूल सबसे अधिक खैर का काम किया करते थे। इस महीने में उनकी सखावत और भी बढ़ जाती थी। उन्होंने फरमाया कि रोजेदारों को इफ्तार का एहतिमाम करना चाहिए। रोजेदार का रोजा खोलवाने का उतना ही सवाब है जितना रोजे रखने वालों को मिलता है। शहर काजी मुफ्ती इरफान मियां ने बताया कि घर मस्जिद से दूर है। सहरी और अफ्तार के लिए आजान की आवाज नहीं सुन पा रहे हों तो एहतियात के साथ घड़ी देखकर रोजा खोल सकते हैं। सहरी सुन्नत और सवाब है। उन्होंने बताया कि रसूल ने फरमाया कि ऐ रोजेदारों सहरी खाया करो इसमें बरकत होती है। इसे खाने से दिन के रोजे पर ताकत हासिल होती है। सहरी आधी रात के बाद जिस वक्त खाएं, सुन्नत अदा हो जाएगी। हालांकि आखिर रात में खाना अफजल है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!